एक्सिस बैंक के सर्वर रूम में भड़की आग

जबलपुर: शास्त्री ब्रिज के पास स्थित एक्सिस बैंक में गुरूवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब बैंक के सर्वर रूम में शॉट-सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। आग लगने के तुरंत बाद बैंक में मौजूद अधिकारी -कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड अमले को सूचना दी और बैंक से बाहर आकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद मौके पर फायर अमला पहुंच गया जिसने समय पर आग पर काबू पा लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैंक में अचानक से शॉट-सर्किट का धमाका जैसा हुआ और फिर एक्सिस बैंक के सर्वर रूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि समय पर आग पर काबू नहीं किया जाता तो बैंक में रखा हुआ बड़ी मात्रा में कैश जलकर खाक हो जाता।

Next Post

आधी अधूरी केस डायरी पर एसआई ने मांगी माफी

Fri May 16 , 2025
जबलपुर: आरोपियों को थाने में बुलाकर छोड़ देने के एक मामले में अधूरी केस डायरी पेश करने पर सतना के एसआई ने माफी मांगी। इसी के साथ अपना स्पष्टीकरण भी पेश किया। दरअसल, मारपीट के मामले में कोर्ट ने अधूरी केस डायरी पेश करने पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने […]

You May Like