पंचांग 08 जनवरी 2026:-
रा.मि. 18 संवत् 2082 माघ कृष्ण पंचमीं गुरूवासरे दिन 10/10, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे शाम 4/5, सौभाग्य योगे रात 9/14, तैतिल करणे सू.उ. 6/45, सू.अ. 5/15, चन्द्रचार सिंह रात 10/19 से कन्या, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
—————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 08 जनवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में उतावलीपन में लिये गये निर्णय से हानि होगी, शत्रुपक्ष के षडयंत्रों के कारण मन व्यथित रहेगा, पूर्व नियोजित कार्यो में व्यस्तता रहेगी, वर्ष के मध्य में मित्रों व भाईयों के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा, संतान पक्ष से नवीन योजनाओं का विचार विमर्श होगा, वर्ष के अन्त में सांसारिक सुखों की प्राप्ति होगी,जमीन जायजाद से लाभ मिलेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों का शत्रु षडयंत्रों के कारण मन व्यथित रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की पूर्व निर्धारित कार्यो में व्यस्तता रहेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को संतान पक्ष से नवीन समाचार प्राप्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय में सुधार होगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सांसारिक सुखों की वृद्धि होगी,मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का खर्च अधिक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नई योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा.
—————————————————
आज का भविष्य- गुरूवार 08 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक की शिक्षा के प्रति लगन रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों की संख्या सीमित होगी. कला और संगीत के प्रति रूचि रखेगा. माता पिता को सुखी रखेगा. जन्मस्थान से दूर रहेगा.
—————————————————
मेष- भावुकता में लियेगये फैसले बदलना पड़ सकते हैं. विरोधी साजिश में फसाने की कोशिश करेगा. यश मिलेगा. अतिथि वृश्चिकमन होगा. सुख सौहार्द की प्राप्ती होगी.
वृषभ- दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ता जायेगा. दौड़धूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. संतान सुख मिलेगा. सभी काम बनेंगे. अनावश्यक विवादों को टालें.
मिथुन- युवाओं को कैरियर कीे तलाश रहेगी. कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी. दिनचर्या अच्छी रहेगी. पुराना कोई कार्य करने से प्रसन्नता होगी.
कर्क- सुख सुविधा पर खर्च होगा. तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा. नौकर चाकरों एवं अधिनस्थ वर्ग का सहयोग मिलेगा. प्रियजनों का समाचार मिलेगा.
सिंह- विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझा लेंगे, अध्ययन में सफलता मिलेगी. आर्थिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा.
कन्या- जल्दबाजी में लिये फैसले बदलना पड़ सकते हैं, सहकर्मी नीचा दिखाने का प्रयास करेगा. कुछ जरूरी काम बनेंगे, जिससे खुशी होगी. योजना का क्रियान्वयन होगा.
तुला- सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढ़ेगा. यात्रा का योग है. आशा से अधिक खर्च होगा. मानसिक अशांति रहेगी. अनिश्चितता रहेगी.
वृश्चिक- बीती बातोंको याद करने से गतिरोध बढ़ सकता है. राजकीय कार्य बनेंगे. मन: स्थिति संतुलित रहेगी. व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी.
धनु- दबाव में फैसला लेने की बजाय टाल दें. रास्ता निकल आयेगा. कारोबारी यात्रा होगी. नौकरी संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी. प्रतिष्ठितजनों का सहयोग होगा.
मकर- लापरवाही छोडक़र कार्य पर ध्यान दें, मित्रों से किया गया वादा पूरा करने में नाकाम रहेंगे. समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
कुम्भ- कानूनी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कार्य करें. लाभ होगा. अनावश्यक खर्च को टालें. परिश्रम एवं दौड़धूप अधिक होगी.
मीन- कार्यक्षेत्र में परिचय का लाभ मिलेगा. वैचारिक मतभेद दूर होने के आसार हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. मांगलिक कार्य बनेगा.
—————————————————
व्यापार-भविष्य:
माघ कृष्ण पंचमीं को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़ रूई कपास, खल बिनौला गेहॅू, जौ, चना, बारदाना, में नरमीं रहेगी. वायदा विचार आज पिछले सोमवार के बने भाव पर व्यापार करना लाभदायक रहेगा. भाग्यांक 2580 है.
—————————————————
