अहमदपुर. छह माह में चार जगह चोरी की वारदात करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किया सामान जब्त किया है. आरोपी दिन में रैकी कर मंदिर और सूने मकानों को अपना निशाना बनाता था. जानकारी के अनुसार पुलिस ने नकाबजनी चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 5 फरवरी को हनुमान मंदिर ग्राम चांदबड जागीर से हनुमान प्रतिमा का चांदी का मुक्ट चोरी हुआ. 17 मई को ग्राम जुगराजपुरा निवासी हर्देश मीणा के मकान का ताला तोड़ कर सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी हुए. 3 जून को ग्राम जुगराजपुरा के ही हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी हुआ एवं 3 जुलाई को ग्राम शंकरपुरा से सूने मकान में घुस कर सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गया. उक्त चोरी की घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सरगर्मी से आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. थाना प्रभारी रमन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की बारदात को अंजाम देने वाले आरोपी संजय बिजोरी निवासी थाना बैरसिया को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से अनुमानित 2.50 रुपए का सामान लाख बरामद किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी करने के पूर्व वह गांव में घूम कर आने जाने वाले रास्तों की रेकी करता था
