राजगढ़: नगर की इंदिरा कॉलोनी और फॉरेस्ट कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन में आई खराबी के कारण पिछले करीब 15 दिनों से पानी की सप्लाई ठप्प है. सप्लाई ठप्प है. कॉलोनियों के दर्जनों परिवारों को पेयजल और दैनिक उपयोग के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.लोगों के अनुसार समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका प्रबंधन से की गई. शिकायत के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत के लिए मुख्य मार्ग पर गड्डा खोद दिया, लेकिन खराबी दूर किए बिना ही वापस लौट गए.
रहवासियों का कहना है कि गड्डा खोदे करीब 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं हुई है. इसके चलते लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच
पा रहा है और उन्हें निजी टैंकरों से पानी मंगवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.
खुला गड्डा बना खतरा
पाइपलाइन सुधार कार्य के लिए करीब 10 दिन पहले मुख्य मार्ग पर खोदा गया गड्डा अभी भी खुला पड़ा है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द गड्डा नहीं भरा गया तो कभी भी
दुर्घटना हो सकती है. रहवासियों ने नगर पालिका से शीघ्र पाइपलाइन दुरुस्त कर नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने तथा सड़क पर बने गड्ढे को भरने की मांग की है.
इंदिरा कॉलोनी नगर के मध्य स्थित नगर की पुरानी कॉलोनियों में से एक है. फॉरेस्ट कॉलोनी के कुछ घरों में पेयजल आपूर्ति की समस्या है, जिसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा. मुक्ति धाम मार्ग पर पाइपलाइन का कार्य प्रगति पर है. कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क का समुचित निर्माण कराया जाएगा. फिलहाल बारिश के कारण मार्ग पर कीचड़ हो गया है
