दमोह: पन्ना जिले के सिमरिया थाना की मौहन्द्रा पुलिस चौकी के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट जाने से पिकअप में सवार तीन लोगों में एक की घटना स्थल पर और एक की दमोह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है. वहीं तीसरी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात रैपुरा से घर वापस लौटते समय मौहन्द्रा के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई.
जिससे घटनास्थल पर गोकुल पिता भैजालाल पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी बुढवार की मौत हुई.वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हरिदास पिता हल्कू पटेल उम्र 70 वर्ष निवासी बुधवार की मौत हो जाने पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की. वहीं तीसरे घायल बृजलाल पटेल उम्र 42 वर्ष का इलाज जारी है. फिरहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
