यानसन दिये चार झटके, कुलदीप और वॉशिंगटन डटे

गुवाहाटी, 24 नवंबर (वार्ता) मार्को यानसन (चार विकेट) और साइमन हार्मर (दो विकेट) के झटकों से उबरते हुए वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 33) और कुलदीप यादव (नाबाद 14) ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए भोजनकाल तक भारत का स्कोर सात विकेट पर 174 रन पहुंचा दिया है। हालांकि भारतीय टीम अभी दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 315 रन पीछे है। चायकाल के बाद मार्को यानसन ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर जवाब हमले का प्रयास कर रहे कप्तान ऋषभ पंत (सात) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद यानसन ने नीतीश कुमार रेड्डी (10) और रवींद्र जडेजा (छह) को आउट कर भारत को संकट में डाल दिया। ऐसे संकट के समय वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने मोर्चा संभाला और जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रन बटोरे।

इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सत्र यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की अच्छी शुरुआत के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के नाम रहा। साइमन हार्मर (दो विकेट) की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने चायकाल तक भारत के 102 के स्कोर पर चार विकेट झटकर मैच पर अपनी पकड़ बना ली।

भारत ने आज यहां कल के बिना कोई विकेट खोए नौ रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। इसी दौरान यशस्वी ने 85 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 22वें ओवर में केशव महाराज ने केएल राहुल को आउटकर भारत को पहला झटका दिया। केएल राहुल ने 63 गेंदों में दो चौकों की मदद से 22 रन बनाये।

इसके बाद 33 वें ओवर में साइमन हार्मर ने यशस्वी जायसवाल को मार्को यानसन के हाथों कैच आउटकर दक्षिण अफ्रीका को दूसरी सफलता दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने 97 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। 35वें ओवर में हार्मर ने साई सुदर्शन (15) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में यानसन ने ध्रुव जुरेल (शून्य) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत ने जवाबी हमला किया, हार्मर के आते ही उन्हें सीधा छक्का जड़ दिया, लेकिन चाय के समय भारत पर बहुत दबाव था, पंत 6 रन पर थे और रवींद्र जडेजा अभी खाता नहीं खोल पाए थे, तब भी वे 387 रन पीछे थे। इससे पहले, साउथ अफ्रीका का पहली पारी का 489 रन का स्कोर बड़ा बना हुआ था और तीसरे दिन ही तेज टर्न दिखने लगा है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसन ने चार विकेट लिये। साइमन हार्मर को दो विकेट मिले। केशव महाराज ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

एनसीसी दिवस पर निकाली गई रैली

Mon Nov 24 , 2025
सिवनी: एनसीसी दिवस रविवार को मनाया गया। इस मौके पर रैली का आयोजन किया गया। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। रैली में स्कूल और कॉलेज सभी शामिल थे। शासकीय उच्च विद्यालय सिवनी से अनिल सिंह राजपूत मिशन स्कूल सिवनी से लक्ष्मण पटले उपस्थिति थे।आगामी 29 […]

You May Like