इटली में तकनीकी खराबी के कारण तीन सौ उड़ानें रद्द

रोम, 29 जून (वार्ता) इटली के मिलान में एरिया कंट्रोल सेंटर में शनिवार शाम डेटा ट्रांसमिशन में खराबी आने के कारण देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र के कईं शहरों में 300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गयीं।

एएनएसए समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब नौ बजे हुयी। इसके कारण मिलान, बर्गामो, जेनोआ और ट्यूरिन सहित प्रभावित हवाई क्षेत्र के हवाई अड्डों पर उड़ानें स्थगित कर दी गयीं या उड़ान भरने और उतरने पर बड़े प्रतिबंध लगा दिए गये। इसमें यह भी कहा गया कि तकनीशियन अभी भी हवाई यातायात संचालन को बहाली मेें जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि मिलान में एरिया कंट्रोल सेंटर इतालवी एयर नेविगेशन सेवा प्रदाता ईएनएवी द्वारा संचालित चार क्षेत्रीय नियंत्रण केंद्रों में से एक है।

Next Post

मोदी की बातों से विद्यार्थियों को मिलता उत्साह और प्रेरणा: पटेल

Sun Jun 29 , 2025
भोपाल, 29 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री की मन की बात ज्ञान की बातों का कार्यक्रम है। इसमें ज्ञान और संस्कार की बातें होती है। देश के कोने-कोने में हो रहे प्रेरक कार्यों और प्रसंगों की जानकारी होती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की […]

You May Like

Play sound