विपक्ष के सांसदों का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ कई विपक्षी दलों के सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी कर रहे विपक्षी सांसद श्री प्रधान के इस्तीफ की मांग कर रहे थे। दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वारा के सामने एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में श्रीमती गांधी और श्री खरगे के अलावा पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, के. सी. वेणुगोपाल, गौरव गोगोई, के. सुरेश, मणिकम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी, सपा के अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले (राकांपा-शरद), सौगत राॅय एवं साकेत गोखले (तृणमूल कांग्रेस) तथा अन्य विपक्षी सांसद शामिल थे।

.....

Next Post

जवाबदेही से बच रही सरकार, नड्डा ने नहीं दिया राहुल गांधी के सवालों का जवाब : कांग्रेस

Thu Jul 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि सरकार पेपर लीक से जुड़ी विफलताओं पर जवाबदेही से बच रही सरकार की तरफ से सामने आए वरिष्ठ मंत्री जे.पी. नड्डा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय केवल इधर उधर की […]

You May Like