यातायात थाने के अंदर गंदगी का अम्बार

भोपाल।राजधानी भोपाल के मध्य में स्थित यातायात थाने के अंदर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। थाने के परिसर में और आसपास कचरे के ढेर जमा हो गए हैं, जिससे वहां काम करने वाले पुलिसकर्मियों और आने-जाने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यातायात थाना परिसर धीरे-धीरे एक कूड़ाघर में तब्दील होता जा रहा है। थाने के विभिन्न कोनों में प्लास्टिक की बोतलें, खाने के रैपर, पॉलीथिन की थैलियां और लोहे समेत अन्य कचरा बिखरा पड़ा है। कई दिनों से सफाई न होने के कारण यह कचरा एक जगह जमा हो गया है.

इस गंदगी को साफ करने की नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अब तक सुध नहीं ली है। एक पुलिस थाना, जो सार्वजनिक सेवा का केंद्र है, स्वच्छता के मामले में इतना पिछड़ा हुआ है, इस पर भरोसा नहीं हो रहा।

Next Post

गर्मी आते ही फ़ूड पॉइज़निंग के मरीज़ बढे

Wed Apr 16 , 2025
भोपाल। जेपी अस्पताल में फूडपॉइज़निंग के मरीज़ों की भरमार लग गई है, बीते लगातार 3 दिनों के शासकीय अवकाश के दरम्यान भी करीब 450 से ज्यादा मरीज़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ. गौरतलब है, कि 100 से ज्यादा मरीज़ पेट खराब होने और उल्टी, दस्त के आए थे इस माह के शुरुआत […]

You May Like

मनोरंजन