मिड-डे शोबिज़ अवॉर्ड्स में शैलेश रामुगड़े को मिला ‘एंटरटेनमेंट मिलेनियल’ सम्मान

मुंबई,02 जुलाई (वार्ता) अभिनेता शैलेश रामुगड़े को मिड-डे शोबिज़ अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित ‘एंटरटेनमेंट मिलेनियल’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान मनोरंजन जगत में उनके बढ़ते प्रभाव, दमदार अभिनय और दर्शकों के बीच लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए प्रदान किया गया।शैलेश रामुगड़े ने पिछले कुछ समय में अपने अभिनय, स्क्रीन प्रेजेंस और बहुमुखी प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। विभिन्न प्रोजेक्ट्स और सार्वजनिक आयोजनों में उनकी सक्रिय मौजूदगी ने उन्हें मनोरंजन जगत के उभरते सितारों में शामिल किया है।

मिड-डे शोबिज़ अवॉर्ड्स में मिला यह सम्मान उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन और बढ़ते कद का प्रमाण माना जा रहा है। सम्मान प्राप्त करने के बाद शैलेश रामुगड़े ने खुशी व्यक्त करते हुए अपने प्रशंसकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और बेहतर काम करने तथा नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी। मिड-डे शोबिज़ अवॉर्ड्स फिल्म, टेलीविजन और डिजिटल मनोरंजन जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने के लिए जाना जाता है। ‘एंटरटेनमेंट मिलेनियल’ सम्मान जीतने के साथ शैलेश रामुगड़े ने अपने करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।

.....

Next Post

आसमान का कहर आकाशीय बिजली गिरने से किसान कलजी मईड़ा की दो बैलों संग दर्दनाक मौत 

Thu Jul 2 , 2026
थांदला, ग्राम पंचायत कलदेला के उड़ीखाली फलिया में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दो बैलों सहित दर्दनाक मौत हो गई।मृतक किसान की पहचान कलजी मईडा पिता मडिया मईड़ा के रूप में हुई है हादसे के वक्त किसान अपने खेत में बखर से जुताई कर रहा था। […]

You May Like