इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम 78 में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर चोटों के चलते पिता अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ गए.मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय, पिता जगन्नाथ, निवासी स्कीम 78 के रूप में हुई है. घटना 13 जनवरी की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, घर से लोहे के सरिए चोरी होने पर संजय ने अपने बेटे राहुल से विरोध किया. तैश में आकर राहुल ने पिता पर हमला कर उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी. पिटाई से संजय को गंभीर आंतरिक चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था. कुछ दिनों तक उनकी हालत नाजुक बनी रही, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. एसीपी पराग सैनी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है
