शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में स्वच्छता व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता

चंदला: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर छात्रों की ओर से असुविधा की बात सामने आ रही है। संस्थान के बाथरूम एवं अन्य उपयोगी स्थानों पर नियमित सफाई न होने से दुर्गंध की स्थिति बन रही है, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।छात्रों का कहना है कि बाथरूम की सफाई नियमित रूप से नहीं हो पा रही है, जिसके कारण अस्वच्छता बनी रहती है और उपयोग में कठिनाई होती है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की आशंका भी जताई जा रही है।

इस संबंध में संस्थान के प्रभारी डी.पी. लखेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में सफाई कर्मी सप्ताह में दो दिन ही कार्य करता है। सफाई कर्मी अस्थायी रूप से पदस्थ है और मानदेय कम होने के कारण नियमित व व्यापक सफाई में कठिनाई आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ छात्र गुटखा एवं तंबाकू का उपयोग करते हैं, जिससे गंदगी बढ़ जाती है।
प्रभारी ने स्वीकार किया कि बाथरूम में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है और इस विषय में विभाग को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्थायी सफाई कर्मी की नियुक्ति होने के बाद स्वच्छता व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

Next Post

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आज होगा 201 कांग्रेसजनों का सम्मान

Sun Dec 28 , 2025
ग्वालियर: कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आज रविवार, 28 दिसंबर को अपरान्ह में चेतकपुरी रोड स्थित तोरण वाटिका में विधायक डॉ सतीश सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेस के 201 वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा। बृहद स्तर पर मनाए जाने वाले कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महापौर डाॅ. शोभा सतीश […]

You May Like