चांद की रौशनी में खिला सुहाग का सिंगार, भोपाल में करवा चौथ की धूम

भोपाल। शहर भर में आज करवा चौथ का त्यौहार पूरे उत्साह और पारंपरिक आस्था के साथ मनाया गया। दिन भर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करने वाली सुहागिन महिलाओं ने शाम को चंद्रोदय के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत पूरा किया।

महिलाओं ने पारंपरिक परिधान, साड़ी और लहंगे पहनकर करवा चौथ की थाली सजाई। सुहाग के प्रतीक जैसे सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेंहदी और मंगलसूत्र से सजी महिलाएं एक-दूसरे को शुभकामनाएं देती नजर आईं।

चांद निकलने के बाद महिलाओं ने छलनी से पति का चेहरा देखा, चंद्रमा को अर्घ्य दिया और फिर जल ग्रहण कर व्रत खोला। कई स्थानों पर समूह में पूजा का आयोजन भी हुआ, जहां पंडितों ने कथा सुनाई और विधिवत पूजा संपन्न करवाई।

शहर के कोलार, अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा और भेल क्षेत्रों में कई जगहों पर सामूहिक रूप से पूजा की गई।

Next Post

एन थंगराजा ने जीता बेंगलुरु ओपन का खिताब

Fri Oct 10 , 2025
बेंगलुरु, 10 अक्टूबर (वार्ता) श्रीलंका के एन थंगराजा ने बेंगलुरु के कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन (केजीए) कोर्स में खेले गए 1 करोड़ रुपये के बेंगलुरु ओपन 2025 पावर्ड बाय इंडियन ऑयल के अंतिम दौर में दो अंडर 69 के अपने दृढ़ प्रदर्शन के साथ चार हफ़्तों में अपना दूसरा खिताब और […]

You May Like