ग्वालियर: कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आज रविवार, 28 दिसंबर को अपरान्ह में चेतकपुरी रोड स्थित तोरण वाटिका में विधायक डॉ सतीश सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेस के 201 वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा।
बृहद स्तर पर मनाए जाने वाले कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार की अध्यक्षता में शहर के 201 वरिष्ठ कांग्रेस जनों का शाॅल- श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल होगें।
