अदनान सामी बोले : तानसेन की नगरी में आना सौभाग्य की बात

ग्वालियर। बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने ग्वालियर में ग्वालियर की तारीफ में बड़ी बात कही। अदनान सामी ने कहा कि ग्वालियर आने के बाद उन्हें सिर्फ राग दरबार ही दिखाई देता है। तानसेन की नगरी में आना किसी भी संगीतकार के लिए गर्व की बात है यहाँ की हवा में ही संगीत बसता है। प्रसिद्ध गायक अदनान सामी बोले कि तानसेन की नगरी में आना सौभाग्य की बात है। ग्वालियर पहुंचे मशहूर गायक अदनान सामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संगीत सम्राट तानसेन की नगरी में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। अदनान सामी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ग्वालियर आने के बाद उन्हें सिर्फ राग दरबार ही दिखाई देता है।

गौरतलब है कि ग्वालियर का संगीत के क्षेत्र में एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। संगीत सम्राट तानसेन का जन्म ग्वालियर में ही हुआ था। इस वजह से ग्वालियर को संगीत की नगरी के नाम से जाना जाता है। अभी हाल ही में यूनेस्को द्वारा भी ग्वालियर को सिटी ऑफ म्यूजिक घोषित किया गया है। यही सब कारण है कि देश के अलग अलग क्षेत्रों से संगीत के क्षेत्र में नामचीन लोग ग्वालियर के धरती पर आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

Next Post

भुगतान विवाद में शिवपुरी मेला पर ताला जड़ा, विदेशी मेहमानों को भी रोका गया

Sun Nov 2 , 2025
शिवपुरी। शहर के सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड में चल रहे दीपावली मेले में रविवार को हंगामे की स्थिति बन गई। मेले के मुख्य प्रवेश द्वार पर अचानक ताला डाल दिए जाने से मेले में घूमने आए सैकड़ों लोग बाहर ही फंस गए। इस दौरान गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और लोगों […]

You May Like

Play sound