
भिंड। प्रदेश में जिन 11 नवीन आयुर्वेद महाविद्यालय सह चिकित्सालयों की स्थापना की जा रही है। इसमें भिंड जिला भी शामिल है, जिले में 50 बिस्तरों का आयुर्वेदिक अस्पताल बनाया जा रहा है। भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट में भिंड विधानसभा के लिए दो सड़कें मिली है। जिसमें भिंड से टेहनगुर होते हुए लहलौरी के लिए साढ़े तीन करोड़ की सड़क मिली है। वहीं, सगरा के लिए सड़क विस्तार हेतु एक करोड़ स्वीकृत किए गए है। इसके अलावा कचोंगरा में क्वारी नदी पर पुल बनाया जाएगा। बारिश के सीजन में कचोंगरा गांव में होमगार्ड के जवान रेस्क्यू के दौरान शहीद हुए थे। वहां पुल बनाए जाने का प्रस्ताव सरकार ने स्वीकृत करते हुए नए बजट में दिया गया है।
