ईरानी हमले का निशाना सैन्य ठिकाने, अस्पताल नहीं : ईरान

तेहरान, 19 जून (वार्ता) ईरान ने कहा है कि दक्षिण इजरायल पर किये गये ईरानी हमलों का निशाना इजरायली सैन्य खुफिया ठिकाने थे और अस्पताल को निशाना नहीं बनाया था।

ईरान की सरकारी समाचार समिति इरना ने गुरुवार को बताया कि मीडिया की कुछ रिपोर्टों में इस प्रकार की गलत जानकारी दी जा रही है। इरना के अनुसार, हमले इजरायली सेना के सी41 टेलीकम्युनिकेशन कॉर्प्स मुख्यालय और एक खुफिया इकाई पर किये गये थे। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि जिस अस्पताल की चर्चा हो रही है,वह धमाके के असर से प्रभावित हुआ।

इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ईरानी मिसाइल ने दक्षिण इजरायल के बेर्शेबा शहर में स्थित सोरोका मेडिकल सेंटर को निशाना बनाया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। इस बीच इजरायली मीडिया ने टूटी हुयी खिड़कियों और काले धुएं की तस्वीरें भी जारी की हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में कितने लोग घायल हुये हैं।

ईरानी सरकारी टेलीविज़न ने बताया कि इज़रायल ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के अराक भारी जल (हेवी वॉटर) संयंत्र पर हमला किया। हमले से पहले संयंत्र को खाली करा लिया गया था और इसमें किसी तरह के रिसाव की कोई आशंका नहीं है।

गौरतलब है कि इजरायल पहले ही इस संयंत्र पर हमले की चेतावनी दे चुका था। दोनों देशों के बीच हालिया हमले ने तनाव को और गहरा कर दिया है।

 

Next Post

इजरायल ने पश्चिमी ईरान में फिर से हमले किए

Thu Jun 19 , 2025
यरुशलम/तेहरान, 19 जून (वार्ता) इजरायली वायु सेना ने बुधवार शाम पश्चिमी ईरान में फिर से हमले किए। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा है कि इजरायली जेट विमानों ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के प्रक्षेपण और भंडारण स्थलों को निशाना बनाया। उन्होंने […]

You May Like