जंगल में मिली युवक की लाश

छानबीन में जुटी पुलिस
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत ग्राम बींझा जंगल में एक युवक की लाश पड़ी मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों मेें हुई इसका पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक किशोर सिंह 70 वर्ष निवासी बरगी नगर ने सूचना दी कि वह सिंचाई विभाग से रिटायर है बुधवार दोपहर लगभग 01:15 बजे ग्राम बींझा जहाँ रंगमंच बन रहा है.

काम देखने आया था बींझा मोड से 40 मीटर लगभग रोड पर पहुंचा तो वहाँ बदबू आयी, रोड से खड़े होकर जगंल तरफ देखा जंगल में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुयी दिखी जो सड चुकी है मक्खिया बैठी थी, अज्ञात मृतक उम्र लगभग 30-35 वर्ष का शव लगभग 8-10 दिन पुराना लग रहा है। सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।

Next Post

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

Thu Aug 21 , 2025
जबलपुर: कुंंडम थाना अंतर्गत लभेर नदी मुंगेहरा घाट के उपर खेत मेें जुताई करते समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मनीष सिंह निवासी ग्राम गौरी ने सूचना दी कि वह खेती किसानी का काम करता है। पिता प्रताप सिंह बरकडे […]

You May Like