रूसी विदेश मंत्री दूसरे दौर की रणनीतिक वार्ता के लिए जाएंगे उत्तर कोरिया

माॅस्को,11 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव उत्तर कोरिया से दूसरे दौर की रणनीतिक वार्ता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर राजधानी प्योंगयांग के लिए रवाना होंगे।
श्री लावरोव मलेशिया से उत्तर कोरिया जाएंगे,जहां उन्होंने एक दिन पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की थी। रूसी विदेश मंत्री ने पिछली बार अक्टूबर 2023 में उत्तर कोरिया का दौरा किया था।
रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु ने 17 जून को उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बैठक में कहा था कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच साझेदारी केवल कागजों पर नहीं बल्कि व्यावहारिक कार्रवाई के माध्यम से की जा रही है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जून 2024 में अपनी प्योंगयांग यात्रा के दौरान, जब संधि पर हस्ताक्षर किया गया था, द्विपक्षीय व्यापार, खासन-राजिन रसद परियोजना, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और खेल में सकारात्मक विकास का उल्लेख किया था।

Next Post

लोडिंग वाहन पलटा, 8 मजदूर घायल

Fri Jul 11 , 2025
जबलपुर: जिले के पाटन- शहपुरा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेतों से लौट रहे मजदूरों से भरी एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 8 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार […]

You May Like