इंडिगो विमान में हंगामा, यात्री ने दी धमकी, इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश

इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट परिसर के अंदर इंडिगो एयरलाइंस के विमान में हंगामे का मामला सामने आया है. मामला 29 दिसम्बर का हैं, मगर एरोड्रम थाने में प्रकरण अब दर्ज किया गया है.

थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी शरीफ कुरैशी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात करीब 9.15 बजे की है, जब फ्लाइट नंबर 6ई-6006 (एयरबस ए-321, रजिस्ट्रेशन वीटी-आईएलएस इंदौर एयरपोर्ट पर खड़ी थी. विमान के अंदर सीट नंबर 29 ए पर बैठे यात्री सुनिल कुमार सिंह द्वारा क्रू मेंबर याशी सांगवान और रिया आर्या के साथ बदतमीजी की जा रही थी. यात्री बार बार फ्लाइट लेट होने को लेकर नाराजगी जता रहा था और पास में बैठे अन्य यात्रियों से भी अभद्र व्यवहार कर रहा था. समझाइश देने पर आरोपी यात्री ने सुरक्षा कर्मी और क्रू मेंबर के साथ गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी और कहा कि फ्लाइट दो घंटे से लेट है, उसे नीचे उतारा जाए. इसी दौरान उसने इमरजेंसी दरवाजा खोलने का प्रयास भी किया, जिससे विमान में अफरा तफरी की स्थिति बन गई. पुलिस ने आरोपी सुनिल कुमार सिंह, निवासी हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर स्पीकर बजाने पर प्रकरण दर्ज

Wed Dec 31 , 2025
इंदौर. भंवरकुआं थाना क्षेत्र में लापरवाही से वाहन खड़ा कर सड़क बाधित करने का मामला सामने आया है. हैलो प्वाइंट, इंद्रपुरी कॉलोनी के पास रात करीब 8.30 बजे एक थार वाहन को चालू हालत में बीच सड़क पर खड़ा कर तेज आवाज में स्पीकर बजाया जा रहा था, जिससे रास्ता […]

You May Like