चाकूबाजी में घायल महिला की मौत, बढ़ी हत्या की धारा

जबलपुर।‌ बरगी थाना क्षेत्र में शादी का प्रस्ताव ठुकराने से गुस्साए सिरफिरे प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका पर चाकू से वार कर दिया था, घायल महिला ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया है, मामले में पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी है।

विदित हो कि बल्देवबाग क्षेत्र निवासी कविता गुप्ता 35 वर्षीय महिला शादीशुदा है, जिसकी दो साल की बेटी है। महिला का गढ़ा निवासी नमन विश्वकर्मा से प्रेम प्रसंग है। 25 मई को दोनों साथ में घूमने के लिए बरबटी आए थे। इस दौरान नमन ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे शादीशुदा प्रेमिका ने ठुकरा दिया। जिसके चलते आक्रोशित प्रेेमी ने महिला पर चाकू से दनादन वार कर दिए और फरार हो गया था, घायल महिला ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Next Post

भिक्षुकों में घमासान, खुलकर लट्ठ चले

Tue May 27 , 2025
जबलपुर। इंद्रा मार्केट से रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 6 की ओर जाने वाले मार्ग पर भिक्षुकों के बीच मंगलवार की सुबह जमकर लट्ठ चले। इस दौरान जनता तमाशबीन बनी रही। रेलवे स्कूल के सामने इसे रोकने पुलिस या जीआरपी नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच पट्टे […]

You May Like

Play sound