ओवरटेक को लेकर विवाद,पिकअप चालक ने ट्रक ड्राइवर को लात-घूंसे से पीटा एबी रोड सोनवाय टोल के पास की वारदात


इंदौर. किशनगंज थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित सोनवाय टोल प्लाजा के पास वाहन ओवरटेक करने की मामूली बात को लेकर एक पिकअप चालक ने ट्रक ड्राइवर के साथ सरेराह गुंडागर्दी करते हुए जमकर मारपीट कर दी. आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए लात घूंसे बरसाए, जिससे ट्रक चालक को सिर, हाथ, पीठ और पेट में गंभीर चोटें आईं. वारदात के बाद आरोपी चालक जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला. पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर किशनगंज थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के करयरी निवासी फरियादी शानु पिता शमसाद खान की शिकायत दर्ज करवाई है, फरियादी पेशे से ट्रक ड्राइवर है. उसने पुलिस को बताया कि वह अपने ट्रक नम्बर यूपी 13 सीटी 8517 में माल भरकर मुम्बई से पंजाब की ओर जा रहा था. जैसे ही उसका ट्रक एबी रोड पर सोनवाय टोल के पास पहुंचा, तभी एक पिकअप एमपी 10 जी 3729 का चालक ओवरटेक करने की बात को लेकर अचानक आक्रोशित हो गया और ट्रक के सामने गाड़ी रोककर गालियां देने लगा. जब पीड़ित शानु ने बेवजह गालियां देने से मना किया, तो आपा खो

चुके पिकअप चालक ने ट्रक से नीचे खींचकर फरियादी पर हमला कर दिया. आरोपी ने लात-घूंसे से चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर, हाथ, पीठ और पेट में अंदरूनी व बाहरी चोटें आईं और वह दर्द से कराहने लगा. सड़क पर हो रहे इस हंगामे और मारपीट को आसपास के राहगीरों व स्थानीय लोगों ने भी देखा. लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी पिकअप चालक वाहन लेकर भागने लगा और जाते जाते धमकी दी कि आज तो तू बच गया, अगली बार ओवरटेक किया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा. घटना के तुरंत बाद पीड़ित ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन से गाड़ी के मालिक यशवीर सिंह को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. इसके बाद वह सीधे किशनगंज थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई.

.....

Next Post

'बिग बॉस 20' के घर में काजी तौकीर ने बॉक्सर मैरी कॉम को 'सिचुएशनशिप' का मतलब अनोखे अंदाज में समझाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है

Thu Sep 10 , 2026
मुंबई, लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच आपसी बातचीत और मस्तीभरे पल दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में घर के अंदर एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब प्रतियोगी काजी तौकीर ने लीजेंड्री बॉक्सर मैरी कॉम को आज की […]

You May Like

मनोरंजन