बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर स्पीकर बजाने पर प्रकरण दर्ज

इंदौर. भंवरकुआं थाना क्षेत्र में लापरवाही से वाहन खड़ा कर सड़क बाधित करने का मामला सामने आया है. हैलो प्वाइंट, इंद्रपुरी कॉलोनी के पास रात करीब 8.30 बजे एक थार वाहन को चालू हालत में बीच सड़क पर खड़ा कर तेज आवाज में स्पीकर बजाया जा रहा था, जिससे रास्ता बाधित हो गया और आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई. मौके पर मौजूद पुलिस और नागरिकों द्वारा वाहन हटाने के लिए कहे जाने के बावजूद चालक ने वाहन नहीं हटाया, जिससे कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन गई. इस पर पुलिस ने थार वाहन नम्बर एमपी 09 एएन 8055 के चालक अनिकेत 21 वर्षीय सूर्यवंशी, निवासी विश्वास नगर पीथमपुर, जिला धार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

बक्सवाहा छात्रावास में नियमों की अनदेखी पर अधीक्षिका निलंबित पति के ठहरने पर जिला पंचायत सीईओ ने लिया एक्शन

Wed Dec 31 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले के बक्सवाहा स्थित छात्रावास में नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। छात्रावास में रात के समय अधीक्षिका के पति के ठहरने की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले की […]

You May Like

Play sound