भोपाल। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के भोपाल चैप्टर द्वारा ज्ञानोदय फ्रॉम इनसाइट टू इम्पैक्ट पावर्ड बाय कॉम्प्लायंस विषय पर फुल डे कॉन्फ्रेंस का आयोजन क्वालिटी मोटल शिराज, भोपाल में किया गया। कार्यक्रम में कंपनी सेक्रेटरी पेशे से जुड़े सदस्य, छात्र तथा कॉरपोरेट प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कॉन्फ्रेंस में ICSI के अध्यक्ष सीएस पवन जी. चांडक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका केवल अनुपालन तक सीमित नहीं है, बल्कि वे संगठनों के रणनीतिक निर्णयों और मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेंस में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। सीएस वेंकटरामन कृष्णन ने लोन, निवेश, संबंधित पक्ष लेनदेन और प्रतिभूति निर्गम से जुड़े अनुपालन पहलुओं पर जानकारी दी। वहीं डॉ. प्रिया सोनपर ने कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय बताए।
कार्यक्रम में ओपन हाउस इंटरैक्शन भी आयोजित हुआ। अंत में चैप्टर चेयरमैन सीएस अंकुर चौकसे ने आभार व्यक्त किया।
