लोकायुक्त कार्रवाई से नपे अपर आयुक्त सेवतकर, मुकेश शर्मा को मिला प्रभार

भोपाल। नगर निगम के अपर आयुक्त वित्त गुणवंत सेवतकर को पद से हटाया गया है. यह आदेश निगमायुक्त ने जारी किया है. यह आदेश नगर निगम में शुक्रवार को लोकायुक्त की छापेमारी की कार्रवाई के बाद किया गया. इस कार्रवाई में लोकायुक्त ने गुुणवंत सेवतकर और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया था. आयुक्त संस्कृति जैन ने गुणवंत सेवतकर के कार्य का प्रभार अपर आयुक्त मुकेश शर्मा को दिया है, वर्तमान कार्यों के साथ-साथ वित्त एवं लेखा विभाग का दायित्व भी संभालेंगे.

Next Post

आमने- सामने भिड़ी बाइक, छह घायल

Sun Mar 15 , 2026
बुधनी। शाहगंज थाना क्षेत्र में ग्राम खर्रा के नजदीक दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए. इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है. पुलिस से प्राप्त […]

You May Like