सुशासन तिहार से जनता तक पहुंच रही सरकार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास को मिली नई गति : साय

कांकेर, 02 जून (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

श्री साय मंगलवार को सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत कांकेर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला पंचायत सभागार में कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निराकरण तथा शासन की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के जरिए सरकार सीधे लोगों तक पहुंच रही है और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 40 दिनों तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत प्रदेशभर में जनसंपर्क और जनसमस्याओं के निराकरण का कार्य जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और सुशासन को मजबूत करना है।

 

Next Post

भारत ने इबोला प्रकोप से निपटने के लिए युगांडा को 43 टन चिकित्सा आपूर्ति की दूसरी किस्त भेजी

Tue Jun 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 जून (वार्ता) भारत ने इबोला प्रकोप से निपटने के लिए युगांडा के कंपाला में लगभग 2.5 टन तत्काल चिकित्सा आपूर्ति की पहली किस्त भेजने के बाद सुरक्षात्मक गियर, नैदानिक और निगरानी उपकरणों सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों से युक्त 43 टन की एक बड़ी दूसरी किस्त इस अफ्रीकी […]

You May Like