इंदौर: बेटमा क्षेत्र के पीथमपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय प्रवीण कुमार निवासी महोबा (उप्र) हाल मुकाम जीवन ज्योति कॉलोनी, पीथमपुर में रह रहा था।
29 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी थी। उसे इलाज के लिए सीएचसी पीथमपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर अज्ञात बीमारी को मौत का कारण बताया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा।
