हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों को मिला 31.72 करोड़ रुपये का नकद इनाम

चंडीगढ़, 29 जुलाई (वार्ता) हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री और पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश सरकार ने चौथे पैरा एशियन गेम्स 2022 में भाग लेने वाले प्रदेश के 17 खिलाड़ियों को कुल 31.72 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।

मंत्री राव ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता प्रणव सूरमा, रमन शर्मा, सुमित (एथलेटिक्स) और तरुण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन) को 3-3 करोड़ रुपये रुपये दिए गए हैं। नितेश कुमार को पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण और रजत पदक जीतने के लिए 4.5 रुपये करोड़ मिले हैं। इसी तरह से सरिता अढाना, पूजा, योगेश कथुनिया सहित कई अन्य खिलाड़ियों को रजत पदक जीतने पर 1.5-1.5 करोड़ रुपये दिए गए। जबकि अंजू बाला (पैरा लॉन बॉल), जसबीर (एथलेटिक्स) और जयदीप (कैनोइंग) को भागीदारी के लिए 7.5-7.5 लाख रुपये दिए गए हैं।

मंत्री राव ने कहा कि हमारे पैरा खिलाड़ियों ने पदक जीतकर हरियाणा और पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्हें समय पर सम्मानित और पुरस्कृत करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पैरा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी नीति से सरकार प्रदेश में खेलों को भी बढ़ावा दे रही है।

Next Post

सात्विक-चिराग बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में शीर्ष 10 में फिर से शामिल

Tue Jul 29 , 2025
नई दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता) भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की नवीनतम रैंकिंग में शीर्ष 10 में जोरदार वापसी की है, जिससे इस सीजन की शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद शीर्ष 10 में उनकी जगह पक्की हो गई […]

You May Like