सुधारो से भारत का वस्तु और सेवा निर्यात क्षेत्र मजबूत हुआ -वाणिज्य सचिव

नयी दिल्ली 15 जून (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि पिछले 12 सालों में सुधारो से भारत का वस्तु और सेवा निर्यात क्षेत्र मजबूत हुआ है और विश्व में इसकी उपस्थिति दिखती है।

श्री अग्रवाल में मई महीने के निर्यात और आयात के आंकड़े जारी करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा की सरकार निर्यातकों को विश्व बाजार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए समर्थन पर बराबर ध्यान दे रही है ।

वाणिज्य सचिव ने कहा, ” पिछले 12 सालों में भारत के निर्यात का सफ़र लगातार सुधारों, बेहतर बाजार प्रवेश सुविधा और प्रतिस्पर्धा क्षमता पर मज़बूत फ़ोकस के असर को दिखाता है। सामान और सर्विस, दोनों तरह के निर्यात में हुई बढ़ोतरी भारतीय कारोबार की मज़बूती और भारतीय माल व सेवाओं की बढ़ती वैश्विक मौजूदगी को दिखाती है।”

वाणिज्य सचिव ने कहा कि जैसे-जैसे नए ट्रेड के मौके सामने आ रहे हैं, हमारी कोशिशें निर्यातकों की सहायता करने और देश के निर्यात में बढ़ोतरी बनाए रखने पर फ़ोकस कर रही हैं।

मई में देश का वाणिज्यिक निर्यात सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 45 अरब डॉलर से ऊपर पहुंच गया।

 

 

Next Post

इजरायली बस्तियों से आयात रोकने के लिए यूरोपीय आयोग से कहेंगे : बैरो

Mon Jun 15 , 2026
लक्जमबर्ग, 15 जून (वार्ता) फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो ने सोमवार को कहा कि फ्रांस और कई अन्य यूरोपीय संघ (ईयू) देश औपचारिक रूप से यूरोपीय आयोग से पश्चिम तट में अवैध इजरायली बस्तियों से यूरोप में होने वाले माल के आयात को रोकने के लिए हर संभव कदम […]

You May Like