अस्पताल के कूलर के पानी की दुर्गंध से महिला बेहोश

जबलपुर। एक ओर स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता के तमाम दावे कर रहा है तो दूसरी तरफ अस्पताल संचालकों की लापरवाही लोगों की जान पर बन रही है। बुधवार को महाकोशल अस्पताल में कूलर में भरा गंदा पानी एक महिला की जान पर भारी पड़ गया और हालत बेहोश होने तक की आ गई।

जानकारी के अनुसार महाकोशल हॉस्पिटल में बुधवार दोपहर को परिजनों ने उस वक्त हंगामा कर दिया जब अस्पताल के आईसीयू के वेटिंग हॉल में रखे कूलर से आनी वाली दुर्गंध से वहां मौजूद एक महिला बेहोश होकर गिर गई। जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में महाकोशल अस्पताल में ही भर्ती कराना पड़ गया। हालांकि कुछ घंटे बाद महिला की स्थिति ठीक हो गई।

जानकारी के अनुसार महाकोशल हॉस्पिटल के आईसीयू के वेटिंग हॉल में एक कूलर लगा हुआ है। वहां मौजूद मरीजों के परिजनों ने नवभारत को बताया कि कूलर में बहुत पुराना पानी भरा हुआ था जिससे बहुत गंदी बदबू आ रही थी। इसी बदबू की चपेट में एक महिला आकर बेहोश हो गई।

Next Post

देश और पृथ्वी देती है हमें सब कुछ,हम भी तो कुछ देना सीखें

Wed Jun 4 , 2025
खण्डवा। देश हमे देता है सब कुछ हम भी कुछ देना सीखे,पृथ्वी हमें कई कीमती उपहार नि:शुल्क प्रदान करती है, लेकिन हमने कभी सोचा है कि हम हमारी पृथ्वी को क्या वापस दे रहे हैं, पृथ्वी हमें जल, हवा,ऑक्सीजन और कोई ऐसी वस्तुएं है जो हमें प्रदान करती है, लेकिन […]

You May Like