शराब की दुकान के विरोध में चक्काजाम

शिवपुरी। नावली गांव में सरकारी शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन करने निकले थे। पुलिस ने उन्हें नावली मोड़ पर रोक दिया, जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने खोड़-सिरसौद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीण सड़क से हटे और यातायात सुचारू हो सका। ग्रामीण गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित सरकारी शराब की दुकान को बंद कराने की मांग कर रहे हैं।

Next Post

सीधी के जंगल में हाथियों का डेरा, वन विभाग की बढ़ी निगरानी

Mon Sep 14 , 2026
सीधी। जिले में गणेश चतुर्थी के बीच दो जंगली हाथियों के मूवमेंट से वन विभाग अलर्ट मोड में है। मऊगंज की ओर से दोनों हाथी सीधी की सीमा में तुर्रा पहाड़ पहुंचे। सरपंच की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम रात करीब एक बजे मौके पर पहुंची और निगरानी […]

You May Like