सीधी के जंगल में हाथियों का डेरा, वन विभाग की बढ़ी निगरानी

सीधी। जिले में गणेश चतुर्थी के बीच दो जंगली हाथियों के मूवमेंट से वन विभाग अलर्ट मोड में है। मऊगंज की ओर से दोनों हाथी सीधी की सीमा में तुर्रा पहाड़ पहुंचे। सरपंच की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम रात करीब एक बजे मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू की। सुबह दोनों हाथी मधुगांव के जंगल में पहुंचे और घने बांसों के बीच डेरा जमाए हुए हैं।

वन मंडल सीधी की रेस्क्यू टीम लगातार दोनों हाथियों की निगरानी कर रही है। टीम प्रभारी पंकज मिश्रा के अनुसार, शाम ढलने के बाद दोनों हाथी दूसरे स्थान की ओर बढ़ सकते हैं। हाथी दिन में एक जगह रुकते हैं और रात में आगे बढ़ते हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने, शाम के बाद अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और कच्चे मकानों की जगह पक्के मकानों में रहने की सलाह दी गई है। संबंधित क्षेत्रों में रात के समय बिजली सप्लाई भी बंद की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से तीन दिनों के लिए घर में पानी का स्टॉक रखने की अपील की गई है।

Next Post

रीवा में बिहर नदी के बाबा घाट पर 'जल सत्याग्रह' शुरू: गरमाया कल्पना मिश्रा मौत का मामला

Mon Sep 14 , 2026
रीवा, रीवा जिले में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लंबे समय से चल रहे धरने और भूख हड़ताल के बाद अब न्याय की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने अपना रुख और कड़ा कर लिया है। आज प्रदर्शनकारी रीवा की […]

You May Like