सब्यासाची की 25वीं वर्षगांठ पर शर्वरी का ब्लैक और गोल्ड साड़ी में शाही अंदाज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार शर्वरी ने सब्यासाची की 25वीं वर्षगांठ पर शर्वरी ने शाही अंदाज दिखाया।

शर्वरी ने एक बार फिर अपनी फैशन पसंद से सभी का दिल जीत लिया। मुंबई में आयोजित सब्यासाची की 25वीं वर्षगांठ के जश्न में शर्वरी ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से चार चांद लगा दिए। शर्वरी ने इस खास मौके पर सब्यासाची की काले और सुनहरे रंग की शानदार साड़ी पहनी थी, जिसमें वह एक रानी की तरह नजर आईं। उन्हें बॉलीवुड की मशहूर स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने स्टाइल किया था।

शर्वरी के लुक को और खास बनाने के लिए एक अपसायकल कस्टम जैकेट का इस्तेमाल किया गया, जिसमें ब्लैक डेनिम को आर्काइव गोल्ड एम्ब्रॉयडरी के साथ जोड़ा गया था। इस अनोखे जैकेट को सब्यासाची के नवीनतम कलेक्शन की साड़ी के साथ स्टाइल किया गया था। यह लुक पारंपरिक और आधुनिक फैशन का शानदार मेल था, जो सब्यासाची की कला और उनकी विरासत को एक ट्रिब्यूट देता है।

शर्वरी के इस लुक ने उनकी शैली और सब्यासाची की उत्कृष्टता को खूबसूरती से दर्शाया।

Next Post

लोक कला, संस्कृति के संरक्षण, प्रोत्साहन के लिए गण और तंत्र मिलकर कार्य करें: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Mon Jan 27 , 2025
राज्यपाल ने गणतंत्र के उत्सव लोकरंग का किया शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए भोपाल, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमारे प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ें बहुत मजबूत हैं और सदियों से संरक्षित है। इसलिए, हम सबकी जिम्मेदारी है कि लोक-संस्कृति, कलाओं के संरक्षण एवं प्रोत्साहन प्रयासों […]

You May Like