
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़-फोड़ करने वाले तीन आरोपियो को पुलिस ने
गिरफ्तार कर लिया है। मोतीनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार की रात मे
फरियादी विवेक पिता गिरीराज जैन निवासी चंद्रशेखर वार्ड, माता मढ़िया के सामने, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करता है। कल रात्रि करीब 08:40 बजे आरोपीगण दुकान पर आए, कांच के गेट एवं सीट में तोड़-फोड़ की, छुरा लहराया, शराब पीने के लिए पैसे मांगे, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना में लगभग 7000/- रुपये का नुकसान हुआ।रिपोर्ट पर अपराध धारा 331(2), 119(1), 296(ए), 324(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो मे लखन उर्फ छुट्टू पिता सुंदरलाल पटेल, राम उर्फ बड्डू पिता सुंदरलाल पटेल, आदि उर्फ आदित्य पिता हल्काई रैकवारसभी निवासी बाहुबली कॉलोनी, सागर शामिल है तथा एक विधि विरुद्ध बालक (उम्र 15 वर्ष) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त छुरा जप्त किया गया।
