युवक गाड़ी सहित लापता, पुलिस तलाश में जुटी

ग्वालियर:ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजासन माता मंदिर के पास रहने वाला 27 वर्षीय युवक मनीष जाटव अपनी गाड़ी सहित लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार मनीष सुबह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

लापता युवक के साथ उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी07 एनआर 7647 भी गायब है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद झांसी रोड थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को युवक या उसकी गाड़ी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 7610679079 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

Next Post

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun Jan 25 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक आकाश बेन 26 वर्ष निवासी लालमाटी नई कलारी के पीछे सिद्धबाबा ने सूचना दी कि उसकी बहन प्रीति की […]

You May Like