नाला चौड़ीकरण का काम बंद, ट्रैफिक हुआ गड़बड़

पिपरिया: नगर परिषद द्वारा मेन चौराहे पर नाला चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। यह काम लगभग 2 माह से बंद है निर्माण हेतु जो मैटेरियल उपयोग किया जा रहा था उसे सड़क के आजू बाजू में ही छोड़ दिया गया है। जिससे आवागमन में चौराहे पर राहगीरों को परेशानी हो रही है। नाला निर्माण की लागत करीब 17 लाख है, इसका ठेका विराज कॉन्ट्रडेक्शन कंपनी पिपरिया ने लिया है यहां पर करीब 12 गुमठी थी जिनको हटा कर कार्य किया जा रहा था अभी तक दुकान ना खुलने के कारण सभी गुमठी वाले आर्थिक रूप से परेशान है।

इस बीच अब जो रेलवे गेट बंद होगा जिसका वैकल्पिक मार्ग चौराहे से रहेगा ऐसी अव्यवस्थाओं के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। इस पर नगर उपयंत्री चंदशेखर गढ़पाल ने कहा ठेकेदार से बात हो गई है लगभग एक दो दिन में काम चालू हो जाएगा साइड पर ठेकेदार का निर्माण मैटेरियल भी रखा है। इस पर नगर परिषद अध्यक्ष हरीश कुमार मालानी ने कहा कि मैने ठेकेदार से बात की है लगभग कल से काम चालू हो जाएगा हमने ठेकेदार को बोल रखा है, जल्दी काम चालू करवाओ नहीं तो आप लिख कर दे दो हम दूसरे ठेकेदार से काम करा लें

Next Post

कर्मचारी संगठनों ने सीएम का जताया आभार

Wed Apr 9 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मंगलवार रात को मंत्रालय में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर उन्हें लगभग चार लाख अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए की गई घोषणा के प्रति उनका आभार व्यक्त किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like