बारिश से चीना बंबा के पास सड़क धंसी, हादसे का खतरा बढ़ा

दतिया। सेंवढ़ा स्टेट हाईवे पर चीना बम्बा के पास सड़क एक बार फिर जानलेवा बन गई है। तेज बारिश से सड़क एक ओर से बुरी तरह धंस गई है। दूसरी ओर की रेलिंग हवा में झूल रही है। नीचे की ज़मीन पूरी तरह खिसक चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले ही डेंजर जोन घोषित होना चाहिए था। यहां पहले भी कई वाहन हादसे का शिकार हो चुके हैं। सड़क संकरी हो जाती है। सामने से भारी वाहन आने पर साइड देने में वाहन पलट जाते हैं। रात में रोशनी कम होने से खतरा और बढ़ जाता है। हाल ही में एक ट्रैक्टर इसी धंसी सड़क से फिसल कर पलट गया।

कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन यह साफ संकेत है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत तुरंत शुरू कराई जाए।

Next Post

नीट-यूजी 2025 : सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली हाई कोर्ट से मामला स्थानांतरित करने से इनकार

Thu Jun 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2025 को चुनौती देने वाली एक रिट याचिका पर विचार करने से गुरुवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति एन के सिंह की पीठ ने […]

You May Like