मप्र मे विधान परिषद के गठन को लेकर सेमिनार आयोजित

ग्वालियर। समग्र शिक्षक संघ म.प्र. के तत्वाधान में सिटी सेंटर में सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह रहे। अध्यक्षता मोहन सिंह राठौड़ विधायक भितरवार ने की। विशिष्ट अतिथि सुधीर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर ग्वालियर एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम ग्वालियर थे। विशेष रूप से डॉ. केशव पांडे वरिष्ठ पत्रकार एवं कार्यक्रम संयोजक जगमोहन गुप्ता प्रांत अध्यक्ष मंचासीन रहे।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुधीर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुच्छेद 169 के तहत मध्य प्रदेश विधानसभा में उपस्थित सदस्यो के दो-तिहाई बहुमत से परित विधान परिषद के गठन के प्रस्ताव को भारतीय संसद में भेजकर तत्पश्चात अधिनियम के तहत लोकसभा एवं राज्यसभा में साधारण बहुमत से प्रस्ताव पारित होने पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद विधान परिषद का गठन की अनुमति मिल जाती है। वर्तमान में 28 राज्यों में से देश के 6 राज्यों आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना में विधान परिषद है। इसके अतिरिक्त राजस्थान, असम, उड़ीसा को भारत की संसद ने विधान परिषद बनाने की स्वीकृति दे दी है। विधान परिषद में प्रदेश मे कुल विधायकों की संख्या के दो तिहाई सदस्य रहते हैं और 40 से कम नहीं रहते हैं। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा के सदस्य हैं। इस प्रकार 70 से 75 सदस्य विधान परिषद के सदस्य होंगे। इसमें विधान परिषद गठन के लिए एक तिहाई सदस्य विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं। एक तिहाई का निर्वाचन नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद सदस्य, जिला बोर्ड अन्य प्राधिकरण के सदस्य द्वारा किया जाता है। एक बटे बारह सदस्य चुनाव निर्वाचन ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाता है, जो कम से कम 3 वर्षों तक राज्य के शैक्षिक संस्थानों में अध्यापक रहे हो और स्नातक डिग्री के 3 वर्ष वाद स्नातक सदस्य का निर्वाचन होता है। 12 सदस्य राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाता हैं। मध्यप्रदेश में भी विधान परिषद का गठन हो

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक मोहन सिंह राठौर ने विधान परिषद के गठन का समर्थन किया और कहा कि वे इस मुद्दे पर विधायकों की सहमति बनवाएंगे। जरूरत पड़ने पर विधानसभा में भी प्रस्ताव लाने की बात कही। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी उत्तर प्रदेश श्याम सुंदर सिंह ने कहा कि बुद्धिजीवी और विशेषज्ञों की सेवाओं के लिए उच्च सदन अनिवार्य है। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय ने भी विधान परिषद गठन के लिए पुरजोर मांग की और इस संबंध में सांसद और विधायकों से मिलकर समर्थन जुटाने की बात की। कार्यक्रम संयोजक जगमोहन गुप्ता ने विधान परिषद पर विस्तृत विचार रखे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पाण्डेय को समाजसेवा में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सेमिनार में मध्य प्रदेश में विधान परिषद के गठन की आवश्यकता पर गंभीर चर्चा हुई। ग्वालियर में यह इस विषय पर आयोजित पाँचवां सेमिनार रहा। कार्यक्रम में निगम पार्षद कपिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वागत भाषण संस्था के प्रांतीय महामंत्री संजय तिवारी ने दिया। कार्यक्रम के संयोजक समग्र शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष जगमोहन गुप्ता रहे। पेंशनर संघ के प्रांतीय सचिव नन्द किशोर गोस्वामी, सुरेश दुबे, जे.पी. शुक्ला, जोगेंद्र सिंह भदौरिया, ओ.पी. अजमेरिया सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। राजीव पाठक सचिव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना सेंगर ने किया।

Next Post

भेरुजी का ओटला तोड़ा, विरोध में सिटी फोरलेन रोक प्रदर्शन 

Mon Jan 12 , 2026
रतलाम। बजरंग दल और भाजपा के नेताओ नें भेरूजी का सोमवार को भेरूजी की ओटला तोडऩे के विरोध में सिटी फोलने पर जाम लगा कर विरोध किया। मामले में शिकायत पर पुलिस ने होटल मालिक सहित अन्य पर प्रकरण दर्ज किया। सैलाना रोड पर कोमल नगर में स्थित प्रिन्स होटल […]

You May Like