संतोष कोरी होंगे सीधी के नये एसपी डॉ.रवीन्द्र वर्मा का खरगौन स्थानांतरण

सीधी। पुलिस महकमे में सोमवार को आधी रात आईपीएस अधिकारियों का थोक में स्थानांतरण किया गया। दो चरणों में आदेश जारी कर आधा सैकड़ा आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इनमें 15 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।

सीधी के नए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी होंगे। वहीं सीधी पुलिस अधीक्षक डॉ.रवीन्द्र वर्मा को खरगौन पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आईपीएस अधिकारियों के थोक में हुए स्थानांतरण में रीवा, सतना के पुलिस अधीक्षक भी स्थानांतरित हो गए हैं। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के हुए स्थानांतरण के बाद अब सीधी में जल्द ही नए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी होंगे। श्री कोरी 2012 के आईपीएस अधिकारी हैं। जबकि स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक डॉ.रवीन्द्र वर्मा 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Next Post

80 किलो डोडाचूरा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कार और स्कूटर जब्त

Tue Sep 9 , 2025
नीमच। प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जावद थाना अंतर्गत नयागांव पुलिस चौकी ने 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट […]

You May Like