इंदौर में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान, 200 साइकिलिस्ट ने निकाली जागरूकता रैली

इंदौर। नारकोटिक्स विंग के ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत रविवार सुबह जन-जागरूकता साइकिल रैली आयोजित की गई। उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाड़ा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 200 साइकिलिस्ट शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और बैनर, स्लोगन व नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान के जरिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 5 हजार लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। आयोजन में नारकोटिक्स विंग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के साइकिल समुदाय ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Next Post

रीवा मे आधी रात पकड़ायी नशे की खेप : कार मे मिली 1052 शीशी कफ सिरप, 1 आरोपी गिरफ्तार

Sun Jul 19 , 2026
रीवा, रीवा पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के बीच एक बार फिर पुलिस ने आधी रात नशे की बड़ी खेप को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़ी गई स्विफ्ट डिजायर कार में 1000 से अधिक नशीले कफ सिरप की शिशियां बरामद कर मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार […]

You May Like