शराब पीने अनाज बेचने से मना करने पर पुत्र में वृद्ध माता-पिता की कर दी पिटाई,बहू ने सास,ससुर को चिकित्सालय में किया भर्ती

पांढुरना:शराब पीने के लिए घर में रखा अनाज बेचने से मना करने पर ग्राम पेलेपार के एक कलयुगी पुत्र ने वृद्ध माता-पिता की बड़े ही बेरहमी से पिटाई कर दी,खुन से लहुलुहान सास,ससुर को बहू ने नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां इन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है,वहीं पीड़ित माता-पिता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रहीं है।
नगर के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती ग्राम पंचायत मारूड़ के ग्राम पैलेपार निवासी हिरामन पिता दामा उइके 62 ने बताया कि उसका पुत्र सुभाष उइके 40 आदतन शराबी है,शराब पीने के लिए सुभाष घर में रखा गेहूं बेचने ले जा रहा था,इस बात को इसके माता -पिता द्वारा मना करने पर आवेश में आकर सुभाष ने लाठी डंड़े से इसकी मां भागीरथी उइके 55 तथा पिता हिरामन उइके 62 की बड़े ही बेरहमी से पीटाई कर घर से गेहूँ ले जाकर उसे बेचकर शराब पी गया ।

वहीं लडक़े की मार से खुन से लहुलुहान सास,ससुर को इसकी बहू ने नगर जिला मुख्यालय के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां इन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा इन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है,वहीं पीडि़त माता-पिता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रहीं है।

Next Post

जिस खेत में 2 साल पहले सर्पदंश से बचे थे, उसी खेत में सांप ने दोबारा काटा

Fri Jul 10 , 2026
गुना:पड़ोसी अशोकनगर जिले के ग्राम भैंसरवास से अंधविश्वास और एक हैरान कर देने वाले संयोग से जुड़ा बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां खेत में अपनी फसल देखने गए एक 50 वर्षीय किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। किसान को गुना जिला अस्पताल में तब भर्ती […]

You May Like