पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखे नवागत कलेक्टर

सीधी। सीधी जिले के नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज पदभार ग्रहण कर अधिकारियों से चर्चा करने के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। पदभार ग्रहण करते ही नवागत कलेक्टर एक्शन में दिखे।

जिले में नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। श्री मिश्रा 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की प्राथमिक जानकारी ली। उन्होंने जिले की प्रशासनिक स्थिति, चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयीन कार्यप्रणाली को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने विशेष रूप से परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यालयों में फैले बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश देते हुए सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने अभिलेखों (रिकॉर्ड) के सुव्यवस्थित संधारण एवं रख-रखाव पर जोर देते हुए कहा कि सभी दस्तावेज अद्यतन एवं आसानी से उपलब्ध होने चाहिए, जिससे कार्यों के निष्पादन में गति आए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कक्षों में नेम प्लेट एवं पहचान पत्र (आईडी) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, ताकि आम नागरिकों को संबंधित अधिकारी की पहचान में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान एडीएम बीपी पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

नवागत कलेक्टर में दिखी संवेदनशीलता की झलक

नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज पदभार संभालने के पश्चात कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करने के लिये निकले। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के समीप उन्हें एक युवक खड़ा मिला। उससे चर्चा के पश्चात कलेक्टर ने युवक को वहां लगी टेबल तक स्वयं ले जाकर बैठाया। इससे कलेक्टर की संवेदनशीलता नजर आयी।

आमजन की समस्याओं का निदान शीघ्रता से हो: कलेक्टर

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और तत्परता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना होना चाहिए।

कर्मचारियों को हितग्राहियों की समस्या दूर करने का पढ़ाया पाठ

सीधी जिले के नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित खाद्य विभाग पहुंचे जहां उपस्थित हितग्राही की समस्या के समाधान हेतु विभागीय कर्मचारी को पाठ पढ़ाते हुए कहा कि बहुत हितग्राही अपनी समस्या स्पष्ट रूप से नही बता पाते और समस्या कैसे दूर होगी यह जानते तो उनकी समस्या समझ कर उनके समस्या के निदान का सही तरीके बता कर उसका शीघ्र निराकरण करने का सार्थक प्रयास करें।

घरेलू गैस सिलेण्डर की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सेवा बड़ी चुनौती

नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा के समक्ष घरेलू गैस सिलेण्डर की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सेवा बड़ी चुनौती रहेगी। कलेक्टर ने आज खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में साफतौर पर विभागीय अधिकारियों से कहा कि पीडीएस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। यह सुनिश्चित किया जाय कि जरूरतमंदों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया वितरण प्रणाली की सतत निगरानी करें। बैठक में घरेलू गैस आपूर्ति तथा पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

Next Post

सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान: पूरे प्रदेश में लागू होगी निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना

Wed Mar 25 , 2026
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार शाम महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे ,जन्मदिन पर नेता कार्यकर्ताओं से लेकर अफसरो ने हेलीपैड पर सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने आकाशवाणी केंद्र पहुंचकर प्रदेश के नाम संबोधन भी दिया। यही समय सही समय विद्यापति नगर नानाखेड़ा क्षेत्र में आकाशवाणी केंद्र […]

You May Like