सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान: पूरे प्रदेश में लागू होगी निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार शाम महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे ,जन्मदिन पर नेता कार्यकर्ताओं से लेकर अफसरो ने हेलीपैड पर सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने आकाशवाणी केंद्र पहुंचकर प्रदेश के नाम संबोधन भी दिया।

यही समय सही समय

विद्यापति नगर नानाखेड़ा क्षेत्र में आकाशवाणी केंद्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुछ माह पूर्व किया था , सीएम डॉ यादव ने आकाशवाणी से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरा भारत तरक्की कर रहा है, और मध्य प्रदेश को तो विकास के पंख लगा चुके हैं, विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हो चुका है और हमने किसान कल्याण वर्ष भी घोषित किया है ।ऐसे में मध्य प्रदेश अग्रणी भूमिका में है, और देश में मध्य प्रदेश विकास के नए-नए आयाम गढ़ रहा है ।यही समय है सही समय है ।जब हमारे भारत देश की तरफ पूरी दुनिया देख रही है।

प्रेस क्लब का नया भवन बनेगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में पहुंचकर सभी को बधाई दी, उज्जैन के पत्रकारों ने भी सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी सीएम ने मंच से घोषणा की जिसमें उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब का नया भवन नई टेक्नोलॉजी और सभी संसाधनों से लैस निर्मित किया जाए ,और मध्य प्रदेश सरकार भी पूरी मदद करेगी। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव ,कार्यकारी अध्यक्ष विशाल हाडा और कोषाध्यक्ष भूपेंद्र भूतड़ा समेत सभी पत्रकारों ने भी सीएम का स्वागत किया।

सबसे बेहतर होगा इस बार का महाकुंभ

महाकाल की नगरी में महाकुंभ 2028 भी आने वाला है ऐसे में विकास कार्य निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सिक्स लेन ,एयरपोर्ट मेट्रो, रोपवे ,मेडिकल कॉलेज, आईटी पार्क ,विक्रम उद्योगपुरी ,यूनिटी मॉल आंतरिक सड़के,कई सारे पुल से लगाकर कई विशेष सौगात महाकुंभ के मद्देनजर उज्जैन को मिल रही है ,यह हम सब का सौभाग्य है कि 30 करोड़ श्रद्धालु आएंगे ,साधु संत आएंगे उनके लिए उज्जैन तैयार हो रहा है और इसका पूरा लाभ यहां के स्थानीय रवासियों को मिलेगा।

जन्मदिन पर नागरिक अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का जन्मदिन 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया ,जबलपुर से लेकर इंदौर तक होते हुए जब सीएम उज्जैन पहुंचे तो यहां पर हेलीपैड पर सीएम डॉक्टर यादव का नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों ने और अफसरो ने स्वागत किया इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कालिदास अकादमी मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे ,जहां पर दिल से कहो अपने मोहन जी है ना नामक जो स्वास्थ्य शिविर पिछले 100 दिन से चल रहा था इसका समापन किया। सीएम ने यहां पर उन मरीजों से भी भेंट की और उनके साथ संवाद करते हुए स्वल्पाहार किया जिन्होंने शिविर का लाभ लेते हुए स्वयं को स्वस्थ किया है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संकेत दिए कि इस प्रकार की निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रेस क्लब पर होली मिलन समारोह में पहुंचे।

Next Post

नौकरी से निकालने पर समाप्त हो जाता है अर्जित अवकाश के नकदीकरण का अधिकार: हाईकोर्ट 

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने अपने अहम आदेश में कहा है कि नौकरी से निकाले जाने पर अर्जित अवकाश के नकदीकरण का अधिकार समाप्त हो जाता है। एकलपीठ ने उक्त आदेश के साथ भ्रष्टाचार व धोखाधडी के अपराध में दोषी करार दिये जाने के बाद अर्जित अवकाश […]

You May Like

मनोरंजन