32 साल पुराने हत्या के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी पर दो थानों में क्रेडिट की जंग

अशोकनगर:32 वर्ष पुराने सनसनीखेज हत्याकांड में 5 हजार के इनामी आरोपी माधो सिंह शिकारी की गिरफ्तारी पर अशोकनगर और गुना पुलिस आमने-सामने आ गई है। दोनों जिलों के थानों ने अलग-अलग प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी का श्रेय खुद को दिया है, जिससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर आरोपी को पकड़ा किसने?
अशोकनगर के शाढौरा थाने ने 23 नवंबर की विज्ञप्ति में दावा किया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने गुना जिले के म्याना क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा।

वहीं, म्याना थाने ने 22 नवंबर की अपनी विज्ञप्ति में कहा कि फरार आरोपी धरपकड़ अभियान के तहत उन्होंने माधोपुरा से आरोपी को पकड़ा और बाद में शाढौरा पुलिस को विधिवत सुपुर्द कर दिया।1993 में अविभाजित गुना-अशोकनगर जिले में हुई हत्या के इस प्रकरण में आरोपी 2002 से स्थायी वारंट पर फरार था। दोनों एजेंसियों के दावों में टकराव से यह मामला पुलिस के बीच क्रेडिट की होड़ जैसा प्रतीत हो रहा है।

Next Post

अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से ग्वालियर का सांस्कृतिक जगत शोक में डूबा

Mon Nov 24 , 2025
ग्वालियर: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के आज सोमवार सुबह मुंबई में निधन से ग्वालियर के सिनेप्रेमी भी गहन शोक में डूब गए हैं। उनके निधन से ग्वालियर के पूरे सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर है।ग्वालियर के प्रख्यात रंगकर्मी अशोक आनंद ने गहन शोक व्यक्त करते हुए धर्मेन्द्र […]

You May Like