ग्वालियर: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के आज सोमवार सुबह मुंबई में निधन से ग्वालियर के सिनेप्रेमी भी गहन शोक में डूब गए हैं। उनके निधन से ग्वालियर के पूरे सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर है।ग्वालियर के प्रख्यात रंगकर्मी अशोक आनंद ने गहन शोक व्यक्त करते हुए धर्मेन्द्र के निधन को ग्वालियर के फिल्म जगत की अपूर्णीय क्षति बताया है।
उन्होंने कहा कि अपने छह दशक से भी लंबे फिल्मी करियर में धर्मेंद्र ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ भी कहा जाता था। उन्होंने ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘यादों की बारात’ और ‘सत्यकाम’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया।कला समूह से जुड़े उदभव सांस्कृतिक संस्था के संरक्षक डॉ. केशव पांडे ने धर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत बताया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
