रेलवे स्टेशन के पास से चुराया गया 6 लाख का रिक्शा पुलिस ने किया बरामद

छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेलवे स्टेशन के पास से करीब 6 लाख रुपये कीमत का इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस द्वारा बुधवार 21 जनवरी को दोपहर 2 बजे दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।

सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Next Post

नदी बनी विकास में बाधा, पुल की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

Wed Jan 21 , 2026
छतरपुर। नगर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ललपुर के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव के एक पुरवा से दूसरे पुरवा तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को रोजाना 4 से 5 फीट गहरी नदी पार करनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी […]

You May Like