
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के आईटी विभाग का पुनर्गठन करते हुए संगठनात्मक डेटा प्रबंधन एवं तकनीकी नवाचार के लिए नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत उज्जैन के हितेश नागदेव को आईटी विभाग का प्रदेश संयोजक तथा भोपाल के गिरजेश तिवारी (आशु) को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ पार्टी ने संगठन में तकनीकी गतिविधियों और डेटा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
