नदी बनी विकास में बाधा, पुल की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

छतरपुर। नगर के राजनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ललपुर के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव के एक पुरवा से दूसरे पुरवा तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को रोजाना 4 से 5 फीट गहरी नदी पार करनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को आवेदन सौंपा और पुल निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर पुल नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। नदी पार न कर पाने की वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हैं, टीकाकरण टीम गांव तक नहीं पहुंच पाती और बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को जान जोखिम में डालकर पानी से होकर निकलना पड़ता है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नदी पर पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके और सरकारी योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंच सके।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बार प्रशासन उनकी समस्या पर गंभीरता से विचार करेगा और जल्द राहत दिलाएगा।

Next Post

पूर्व मंत्री के पुत्र पर दर्ज हुई एफआईआर 

Wed Jan 21 , 2026
जबलपुर। पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के पुत्र राजा सोनकर के खिलाफ बेलबाग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल शहर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते संगठित अपराध के विरोध में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में निकली प्रदर्शन रैली मंगलवार को जैसे ही पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक […]

You May Like