पूर्व मंत्री के पुत्र पर दर्ज हुई एफआईआर 

जबलपुर। पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के पुत्र राजा सोनकर के खिलाफ बेलबाग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल शहर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते संगठित अपराध के विरोध में कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में निकली प्रदर्शन रैली मंगलवार को जैसे ही पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक अंचल सोनकर के बंगले के सामने से निकली तो बंगले के ऊपर खड़े भाजपा नेता के बेटे ने रिवाल्वर लहराते हुए कांग्रेसियों को चमकाई थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में सिंघई पेट्रोल पम्प ब्यौहारबाग के बगल में बेलबाग में एक घर की बालकनी में राजा सोनकर के द्वारा रिवाल्वर ऊपर कर लहराते हुये दिखाई दे रहा है उक्त स्थान सार्वजनिक एवं पास में बच्चों का क्लीनिक व आमरोड घमापुर तहसील चौक का होने से आमजन का आवागमन सुचारू रूप से रहता है। राजा सोनकर के थाना में पिस्टल, रिवाल्वर के संबंध में लायसेंस चैक करने पर राजा सोनकर के नाम पर लायसेंस रिकार्ड में लेख नही पाया गया, राजा सोनकर के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट व 125 बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Next Post

अभिनेता सुनील शेट्टी ने किए श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन

Wed Jan 21 , 2026
उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर पंहुचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी एवं श्रीमती सिम्मी यादव द्वारा अभिनेता सुनील शेट्टी का स्‍वागत एवं सम्मान किया गया। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like