तेहरान, 28 फरवरी (वार्ता) ईरान में इंटरनेट लगभग पूरी तरह से बंद हो चुका है। ऑनलाइन फ्रीडम वॉचडॉग नेटब्लॉक्स ने यह जानकारी उपलब्ध कराई है।
नेटब्लॉक्स ने अपने चैनल पर लिखा, “नेटवर्क डेटा दिखाता है कि ईरान में इंटरनेट ने लगभग पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर संपर्क सुविधा का स्तर 4 प्रतिशत है।”
गौरतलब है कि यह घटना अमेरिका और इजराइली संघर्ष अभियान के बीच घटित हुई है और पिछले साल इजराइल के साथ युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए उपायों से मेल खाती है।”
ईरान के लोग जनवरी में ज्यादातर समय तक इंटरनेट से जुड़ नहीं सके थे क्योंकि सरकार ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन संचार को ब्लॉक कर दिया था। ईरान लगभग पूरी तरह से इंटरनेट बंदी के कगार पर खड़ा नजर आता है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में उसने कहा कि नेटवर्क डेटा दिखाता है कि ईरान अब “लगभग पूरी तरह से इंटरनेट ब्लैकआउट के बीच में है”, जिसमें राष्ट्रीय सम्पर्क चार प्रतिशत है। इसमें कहा गया, “यह घटना अमेरिका और इजरायली युद्ध अभियानों के बीच हुई है और पिछले साल इजरायल के साथ युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए उपायों से मेल खाती है।”
